जिला बार एशोसियेशन के द्विवार्षिक चुनाव का मतगणना जारी ,अब तक के रुझान में महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र निकटतम प्रतिद्वंदी से 150मतों से आगे ,वहीं अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक अपने प्रतिद्वंदी से 100मतों से आगे।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा, विधि संवाददाता
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना शनिवार को पूर्वाह्न 9 बजे से जारी है। समाचार प्रेषण तक महज़ तीन मतदान केंद्र के मतों की गिनती हो सकी है। अभी तक के मतगणना रूझान के अनुसार महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजीव रंजन ठाकुर से डेढ़ सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं अध्यक्ष पद पर चन्द्रधर मल्लिक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अम्बर इमाम हाशमी से एक सौ से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं,। निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र नारायण झा ने बताया कि मतगणना जारी है तथा देर रात तक परिणाम आने की सम्भावना है।
