जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिवकुमार ने 10 मई को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर किया बैठक, दिये आवश्यक निर्देश।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।
जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शिवकुमार ने आगामी 10 मई को बिरौल के न्यायालय परिसर में आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनजर थानाध्यक्षों, बैंकर्स एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों के साथ बैठक किया। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि न्यायालयों द्वारा सुलहयोग्य मुकदमों के पक्षकारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। सभी नोटिसों का तामिल होना सुनिश्चित करें। नोटिस पहुंचाने वाले पुलिस कर्मियों से कहें कि वे पक्षकारों को ये भी सूचित करे कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मुकदमों को सुलझाने से समय व धन की बचत होने के साथ साथ आपसी संबंध भी अच्छे होते हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को ऋण संबंधी मामलों का चयन कर बकायादारों के साथ सुलह समझौता करने की बात कही। इस अवसर पर ऋणधारकों को विशेष रियायत देने के लिए हर संभव प्रयास करने को कहा। एडीजे ने पीएलवी को ग्रामीण स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने का आदेश दिया।
देह दान करने वाले अधिवक्ता स्वर्गीय रामवालक यादव को दी गई श्रद्धांजलि।
जिला बार एशोसियेशन के द्विवार्षिक चुनाव का मतगणना जारी ,अब तक के रुझान में महासचिव पद पर कृष्ण कुमार मिश्र निकटतम प्रतिद्वंदी से 150मतों से आगे ,वहीं अध्यक्ष पद पर चंद्रधर मल्लिक अपने प्रतिद्वंदी से 100मतों से आगे।