तीन बच्चे की मां ने की नाबालिग बच्ची के साथ समलेंगिक शादी ,इलाके में मचा शोर ,पुलिस ने किया न्यायालय के सुपुर्द ,न्यायालय ने महिला और उसके पति को भेजा जेल , नाबालिग को उसके परिजनों को सौंपा।
दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज
दरभंगा : जिला के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव से लापता नाबालिग बच्ची के तीन बच्चे की मां से समलैंगिक शादी करने का मामला प्रकाश में आते ही गांव में सनसनी फैल गई।
हालांकि पुलिस ने तीन बच्चे की मां एवं उसके पति और नाबालिग बच्ची को राजस्थान से वापस बुलाया गया । महिला के गांव कुशेश्वरस्थान पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर नबालिक को बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से तीन बच्चे की मां और उसके पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया जाता है कि नाबालिक बच्ची की बड़ी बहन की ननद कृति देवी भगाकर ले गई , वह पिछले दो वर्षों से नाबालिग बच्ची के संपर्क में थी। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। दोनों मोबाइल से बात करते रहती थी। तीन बच्चे की मां कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के पताही गांव के रहने वाले कृष्णा मांझी के पत्नी कृति देवी हैं। उसका पति राजस्थान में मजदूरी करता हैं। महिला की शादी 11 वर्ष पूर्व कृष्ण मांझी से हुई थी। पति ने बताया कि वह हमें बार-बार धमकी देती है कि उन्हें छोड़ देंगे लेकिन अपनी प्रेमिका को नहीं छोड़ सकते हैं। 09 वर्ष,06 वर्ष का दो लड़का है एवं 04 वर्ष एक लड़की है।
नाबालिक बच्ची के पिता ने 06 अप्रैल 25 को बहेड़ी थाना में पुत्री के अपहरण का आवेदन दिया था।11 अप्रैल को थाना में मामला दर्ज किया गया। लेकिन इस बीच दोनों समलैंगिक पति -पत्नी गुप्त रूप से शादी कर राजस्थान चली गई थी। मामले को लेकर जब पति को जानकारी हुई तो उसने पत्नी के साथ मारपीट भी की लेकिन पत्नी प्रेमिका को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई।

