देह दान करने वाले अधिवक्ता स्वर्गीय रामवालक यादव को दी गई श्रद्धांजलि।
दस्तक 7मीडिया,विधि संवाददाता /दरभंगा
जिला बार एशोसिएशन भवन दरभंगा में शनिवार को मृत शरीर को मेडिकल कॉलेज दरभंगा के छात्रों की पढाई के लिए दान करने वाले अधिवक्ता स्वर्गीय राम बालक यादव के निधन पर शोक सभा आयोजित किया गया। पूर्व लोक अभियोजक विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि अधिवक्ता राम बालक यादव ने अपने जीवनकाल में ही मृत्यु पश्चात मृत शरीर को दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रों को चिकित्सा विज्ञान पढ़ने के लिये दान करने की घोषणा 8 अगस्त 2024 किये थे। गत 24/25 अप्रैल की रात में डीएमसीएच में निधन हो गई। निधन पश्चात स्व० अधिवक्ता के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बहेड़ी थाना के हरहच्चा पंचायत के मोहनपुर गांव ले जाया गया। स्व०राम बालक के पत्नी और पुत्र ने दधीचि देहदान समिति को सूचित किया। समिति के अध्यक्ष ने अपने टीम के साथ मोहनपुर गाँव पहुंचकर मृत शरीर को डीएमसीएच के एनाटॉमी विभाग में लाया। इस पार्थिव शरीर से मेडिकल छात्रों की शिक्षा और अनुसंधान में मदद मिलेगा।यह कार्य एक ऐतिहासिक महत्व का है।मौके पर अधिवक्ता रमण जी चौधरी, अनिल कुमार सिंह, विरेंद्र कुमार सिंह,राम विलास महतो, राम वृक्ष सहनी, दिलिप कुमार, अचलेंद्र नाथ झा, सुधीर कुमार चौधरी , न्याय अतिथि गौड़ी शंकर झा , अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने देह दान कर अधिवक्ता संघ में इतिहास रचने वाले स्व० राम बालक यादव के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि निवेदित किया।
