नशे की लत ने ली नीरज की जान ,सेवानिवृत डीएसपी का था पुत्र।पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेजा पीएमसीएच।

दस्तक 7मीडिया /पटना 

पटना जिला के कोतवाली थाना से बड़ी खबर आ रही हें। सेवानिवृत डीएसपी के इकलौता बेटे ने अपने सिर में गोली मारकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली हें ,और खुदकुशी को लेकर एक सुसाईड नोट भी छोड़ा हें।
कोतवाली थाना की पुलिस ने सूचना मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया हें एवं मृतक के विस्तर से एक देशी कट्टा और सोसाईट नोट भी बरामद किया हें।
बताया जा रहा हें कि सेवानिवृत डीएसपी अरुण कुमार चौधरी अपने परिवार के साथ कौशल्या अपार्टमेंट में रहते थे। उनके एकलौता पुत्र को नशे की आदत थी जिसे लेकर उसे पैसों की तंगी रहती थी ,बताया जा रहा हें कि मृतक की पत्नी
निजी स्कूल में पढ़ाती हें और परिवार का खर्च वहन करती हें।
लोग बताते हें कि शराब की नशे की लत से उसने अपनी जिंदगी तों बर्बाद की ही ,गोली मारकर खुदकुशी भी कर ली। पूरे परिवार में इसे लेकर मातम छा गया हें।