12वर्षों से फरार चल रहें एवं तीन लाख का इनामी अपराधी नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरफ्तार ,पुलिस कर रही हें पूछताछ।

दस्तक 7मीडिया /

आखिरकार NEET पेपर लीक के मास्टरमाईंड एवं तीन लाख का घोषित इनामी अपराधी संजीव मुखिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया।करीब 12वर्षों बाद पुलिस को यह सफलता मिली हें।

दरअसल आर्थिक अपराध के एडीजी नैय्यर हसनैन खां को गुप्त सूचना मिली थी कि कई कांडों के फरार अपराधी और नीट पेपर के मामले का मास्टर माईंड अपराधकर्मी दानापुर के एक अपार्टमेंट में ठहरा हुआ हें। इस सूचना की जानकारी एडीजी नैय्यर हसनैन खां ने पटना के एसएसपी को देते हुये थानाध्यक्ष को आर्थिक अपराध के विशेष दल को सहयोग करने का निर्देश दिया ।
आर्थिक अपराध की विशेष SOG की छापेमारी टीम दानापुर स्थित अपार्टमेंट में दानापुर के थानाध्यक्ष के सहयोग से छापेमारी की और शातिर अपराधकर्मी नालंदा जिला अंतर्गत परसौंना थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जनक किशोर प्रसाद के पुत्र संजीव मुखिया उर्फ संजीव कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की जा रही हें।
गिरफ्तार संजीव मुखिया के विरुद्ध आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 27/24,16/23 एवं 06/24हें जिसमें पुलिस तालाश कर रही थी यही नहीं इसके अलावे आर्थिक अपराध कांड संख्या 12/12एवं 30/13हें जो नीट परीक्षा के लीक मामले से संबंधित हें और इसके विरुद्ध आरोप पत्र भी समर्पित किया जा चुका हें। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई भी पूछताछ कर रही हें। पूछताछ के बाद पुलिस न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही हें।इस टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों /पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।