पुलिस कार्यालय दरभंगा में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुनी आम लोंगों की शिकायत ,संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित कारवाई का दिया निर्देश।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के क्रम में क्रमशः- नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा – 03, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक – 01, अंचलाधिकारी घनश्यामपुर/घनश्यामपुर थाना – 01, बहेड़ी थाना – 01, लहेरियासराय थाना – 01, फेकला थाना – 01, महिला थाना – 01, मनिगाछी थाना – 01 कुल – 10 फरियादियों की समस्या सुनी गई।


वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।