शिक्षक की बंद कमरे में पंखे से लटका मिला शव, सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, दलसिंहसराय के पाड़ गांव का रहने वाला था शिक्षक।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में शुक्रवार को एक शिक्षक का शव पंखे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मध्य विद्यालय बलहा में कार्यरत सामाजिक शास्त्र विषय का शिक्षक नीरज कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दलसिंह सराय अंतर्गत पाड़ गांव निवासी राम प्रीत महतो का पुत्र थे। वह पिछले दो वर्षों से लदहो गांव के एक धर्मशाला में अकेले रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने जब शिक्षक को पंखे से लटका देखा तो इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। पुनि सह थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और घटनास्थल का गंभीरता से जांच किये। उसके बाद इस घटना की सूचना मृतक के परिजन को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजने की तैयारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमल पासवान ने बताया कि नीरज कुमार शुक्रवार को भी विद्यालय आए थे और छुट्टी के बाद अपने आवास पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि नीरज कुमार ने वर्ष 2022 में विद्यालय में योगदान दिया था। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय के शिक्षकगण समाचार लिखे जाने तक घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक के परिजन का इंतजार कर रहे थे।