डिग्री धारकों को दिलाई गई शपथ

दरअसल, इस दीक्षांत समारोह में 4 सत्रों के 182 छात्र छात्रों को गोल्ड मेडल और स्मृति पदक से सम्मानित किया गया. कुलाधिपति के द्वारा इन सभी छात्रों सहित पीएचडी डिग्री धारकों को शपथ भी दिलाई गई. साथ ही 5117 छात्र-छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए. कुलपति प्रोफेसर जवाहरलाल ने बताया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत दीक्षांत समारोह का यह सबसे बड़ी संख्या में छात्रों को डिग्री व सर्टिफिकेट देने का कार्यक्रम आयोजित हुआ.

गोल्ड मेडल किया गया प्रदान

बता दें कि पीजी सामान्य कोर्स में 116 लोगों को, पीजी वोकेशनल व प्रोफेशनल कोर्स में 12, फैकल्टी टॉपर में 19, स्मृति पदक पीजी में 26, बेस्ट ग्रेजुएट में 3, स्मृति पदक स्नातक में 6 लोगों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. वहीं, इस मामले को लेकर एक तीखी टिप्पणी भी सामने आई है, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सीनियर सदस्य राजेश कुमार तिवारी ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए आज के इस दीक्षांत समारोह को सादे तरीके से मनाना चाहिए. उन्होंने कुलपति से भी आग्रह किया था कि आयोजन को सादगी से किया जाए, क्योंकि अभी पूरे देश के लिए यह दुख की घड़ी है.