मंडल कारा दरभंगा का औचक निरीक्षण,महिला व पुरुष वार्ड में वार्डों में बंदियों के रहने- सहने, खाने-पीने ,साफ सफाई का लिया जायजा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा दरभंगा का दौरा कर निरीक्षण किया।
उन्होंने कारा में संसिमित बंदियों से मिल कर उनके भोजन ,पेय जल,रहन सहन,स्वास्थ्य सुविधाओं आदि का जायजा लिया। महिला एवं पुरुष वार्ड में बंदियों के रहने की व्यवस्था एवं साफ सफाई को देखा।
साथ ही रसोई में भोजन की गुणवत्ताव एवं चिकित्सालय में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति,उपलब्ध दवाओं एवं चिकित्सा उपकरणों आदि के संबंध में कारा अधीक्षक स्नेहलता से जानकारी ली।
सचिव ने कारा स्थित जेल लीगल एड क्लिनिक की कार्यशैली की भी पड़ताल की तथा जेल विजिटिंग अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस असिस्टेंट अंकुर प्रिया एवं पिंकू कुमार यादव को जरूरी दिशा निर्देश दिया।
मौके पर कारा उपाधीक्षक नारायण हिमांशु,सहायक अधीक्षक सुमित कुमार व फरहत परवीन आदि मौजूद थे।