प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर नागरिकों की सुविधा के लिये डीएम ने दिये कई निर्देश
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी राजीव रौशन ने बताया कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी जिले में परिभ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम स्थल पर आने और जाने में आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुगम किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है। फोरलेन पर जगह-जगह पर दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस वालों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले नागरिकों के लिए आधारभूत सुविधा और पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया है ।यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की प्रतिनियुक्ति भी की गई है।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के कार्यक्रम में दर्शक,श्रोता,पब्लिक की बहुत बड़ी संख्या में आने और वापस लौटने की संभावना है,ऐसी स्थिति में मार्ग में पड़ने वाले सभी होटलों,विश्राम स्थलों,सरकारी भवनों में शौचालय एवं पेयजल हेतु उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया।
फोरलेन और रूट में स्थित सभी होटलों , प्रतिष्ठानों एवं पेट्रोल पंपों के पास शौचालय एवं पानी की उपलब्धता का सायनेज भी लगाने का निर्देश संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालन कर्ता को दिया गया है।
मंडल कारा दरभंगा का औचक निरीक्षण,महिला व पुरुष वार्ड में वार्डों में बंदियों के रहने- सहने, खाने-पीने ,साफ सफाई का लिया जायजा।
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा पुलिस ने बधाई चौकसी ,सड़क मार्ग ,रेलवे स्टेशन ,हवाई अड्डा पर बढ़ाई गई सुरक्षा ,रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल के अलावे की गई सुरक्षा जांच।