पुलिस देखती रही और पेशाब करने के बहाने बंदी चकमा देकर हो गया फरार।डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में भर्ती था बंदी ,चल रहा था इलाज।बाथरूम का पहले खिड़की तोड़ा और ………..

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज 

डीएमसीएच के मेडिसिन वार्ड के आईसीयू में भर्ती एक बंदी के फरार हो जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। फरार बंदी सूरज कुमार झा बेनीपुर मंडल उपकारा में चोरी के आरोप में बंद था ,तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए उसे 19 अप्रैल को डीएमसीएच उसे लाया गया था।

बंदी के साथ आये बेनीपुर मंडल उपकारा के सिपाही प्रह्लाद कुमार ने बताया कि सूरज मानसिक रूप से कमजोर था, सिपाहियों के साथ 19 अप्रैल को इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया था। रविवार को बंदी द्वारा बताया गया कि उसे बाथरूम जाना है। उसके बाद उसे बाथरूम ले जाया गया था ,काफी देर तक जब वह बाथरूम से नहीं निकला तों बाहर खड़े सिपाहियों को शक होने लगा,पीछे जाकर देखा तों खिड़की टूटा हुआ था और उसी खिड़की के सहारे बंदी फरार हो चुका था।इसके बाद वहां तैनात सिपाहियों ने खोजबीन शुरू किया ,पूरे डीएमसीएच परिसर में हल्ला हो गया लेकिन बंदी कहीं नहीं मिला।बताया जा रहा हें कि वह मानसिक तौर पर कमजोर भी हें।