अग्निवीर सुरज के प्रशिक्षण से लौटने पर ग्रामीणों ने किया उनका भव्य स्वागत।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।

स्थानीय थाना क्षेत्र के नेउरी गांव में अग्निवीर भारतीय सेना बने सूरज सहनी के प्रशिक्षण से लौटने पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।सूरज के पिताजी पेशे से किसान हैं और मखाना फोड़न का काम करते हैं ।एक गरीब परिवार में जन्मे सुरज क्षेत्र के युवाओं के लिए मिशाल बन चुके हैं साथ ही उन्होंने अपनी इस सफलता का पुरा श्रेय अपने माता पिता के साथ सेना प्रशिक्षक सोनू झा को दिया है।

ग्रामीण नवीन सहनी ने बताया की सूरज का भारतीय सेना में चयन होना समूचे गांव के लिए गर्व की बात है और सुरज के अग्निवीर बनने से
समाज के युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बन चुके है।साथ ही उन्होंने बताया की समाज के हर एक युवा को अपनी निजी जिंदगी से ईतर समाज और देश की सेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित करना चाहिए।मौके पर पूर्व मुखिया रामजी सहनी, बुधन सहनी, छोटे सहनी, प्रकाश सहनी, केदार सहनी, संजय सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।