प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच आमंत्रण पत्र किया वितरण।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच आमंत्रण पत्र किया वितरण।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच आमंत्रण पत्र किया वितरण।
दस्तक7मिडिया, बिरौल।
24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए बिरौल अनुमंडल भाजपा ने आमंत्रण पत्र वितरण का कार्य शुरू कर दिया है। बिरौल के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में आम लोगों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित कर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया। वहीं उत्तरी मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आमंत्रण पत्र वितरण कार्य में जुटे हैं।
यह कार्यक्रम 24 अप्रैल को मधुबनी और दरभंगा जिला सीमा पर अवस्थित विंदेश्वर स्थान में आयोजित होने वाला है। मधुबनी जिले के झंझारपुर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। दक्षिणी मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि इनके क्षेत्र से लगभग बीस हजार लोग इस कार्यक्रम में जाने वाले हैं।
पदाधिकारी की मिलीभगत से केवटी प्रखंड प्रमुख और उप-प्रमुख ने की करोड़ों की लूट, महिनों बीत जाने के बाद भी जांच कर नहीं की गई कार्रवाई, केवटी मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस।
अग्निवीर सुरज के प्रशिक्षण से लौटने पर ग्रामीणों ने किया उनका भव्य स्वागत।