फेंकला थाना के बरुआरा गांव में एक युवक के संदिग्ध मौत के मामले में राज खोलेगा पोस्टमार्टम एवं भेसरा रिपोर्ट ,बेहोशी की हालत में युवक की हुयी हें मौत ?
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
फेंकला थाना क्षेत्र के बरुआरा गांव में बेहोशी की हालत में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई हें ,लोंगों के जुबान पर हें कि जहरीली शराब के पीने से उसकी मौत हुई हें।सदर डीएसपी अमित कुमार ने कहा कि जहरीली शराब के पीने से मौत नहीं हुई हें ,मुंडन के भोज खाने के उपरांत घर लौट रहें युवक को बेहोशी हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया हें।डीएसपी सदर अमित कुमार ने कहा कि इस मामले में मृतक के पिता के फर्दबयान पर यू डी कांड दर्ज किया गया हें।
डीएसपी श्री कुमार ने कहा कि मृत्यु के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका हें।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हें।उन्होंने कहा कि भेसरा को प्रिजर्व करने का निर्देश दिया हें।
