पदाधिकारी की मिलीभगत से केवटी प्रखंड प्रमुख और उप-प्रमुख ने की करोड़ों की लूट, महिनों बीत जाने के बाद भी जांच कर नहीं की गई कार्रवाई, केवटी मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस।
पदाधिकारी की मिलीभगत से केवटी प्रखंड प्रमुख और उप-प्रमुख ने की करोड़ों की लूट,
महिनों बीत जाने के बाद भी जांच कर नहीं की गई कार्रवाई,
केवटी मुख्यालय पर होगा धरना-प्रदर्शन और प्रेस कॉन्फ्रेंस।
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
केवटी में पिछले कुछ महिनों से केवटी प्रखंड प्रमुख जीवछी देवी और उप प्रमुख बबीता देवी ने प्रखंड से लेकर जिला तक के पदाधिकारियों की मिलीभगत से लगभग करोड़ों की योजना में लूट खसोट किया है। हद तो यह है के दो दर्जन से अधिक योजना प्रमुख जीवछी देवी ने खुद ही करके सरकारी पैसों की लूट की है। इस मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवाँ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने कहा के दरभंगा जिलाधिकारी के संज्ञान में सारा मामला देने के वाबजूद अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। प्रमुख और उप प्रमुख के द्वारा किए गए करोड़ों की लूट मामले पर 19 अप्रैल 2025 को दिन के 11 बजे केवटी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सारे मामले की जानकारी जनता और जिला से लेकर राज्य के उच्च अधिकारियो तक पहुंचाई जाएगी।