बिरौल में अनियंत्रित हायबा ने कुशेश्वरस्थान के सीओ की सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर, चालक समेत दो घायल।

दस्तक7मिडिया, बिरौल।
बिरौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरभंगा-कुशेश्वर स्थान मुख्य मार्ग पर सिसौनी के पास एक अनियंत्रित हायबा ट्रक ने कुशेश्वरस्थान के अंचल अधिकारी की सरकारी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में सीओ की गाड़ी का चालक सरोज कुमार कीमती और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति राम वृक्ष राय गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ घटना के वक्त गाड़ी में मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी देते हुए चालक सरोज कुमार कीमती ने पुलिस को बताया कि दरभंगा से लौटने के क्रम में सिसोनी मोड़ के पास गाड़ी को सड़क से नीचे उतार कर लघूशंका करने चले गए।जैसे ही वो वापस बैठ कर गाड़ी को स्टार्ट किया कि एक अनियंत्रित हायवा ने ठक्कर मार दी। इस बाबत अपर थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल ने बताया कि घटना स्थल से हायबा और क्षतिग्रस्त सरकारी गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। हायबा का चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अग्रतर करवाई की जा रही है।