साइबर अपराधों से बचाव हेतु साइबर थाना के द्वारा बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर गांव में लोगों को किया गया जागरूक ।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर गांव में सायबर सुरक्षा अभियान “सेफ क्लिक” सुरक्षित क्लिक-सुरक्षित जीवन के तहत साइबर पुलिस द्वारा समाज में सायबर अपराधों एवं हिंसा की रोकथाम और सुरक्षित वातावरण उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सायबर सुरक्षा जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
साइबर अपराध से बचाव हेतु बुजुर्गों, युवकों, युवतियों, छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।
डिजिटल दुनिया में सतर्क नागरिक के साथ साईबर स्मार्ट बनने हेतु जागरूक की जा रही है।
विद्यालय एवं गांव में छात्र-छात्राओं, ग्राम वासियों से मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का सदुपयोग करने, दुष्प्रभाव से दूर रहने, लिंक में पुष्टि के उपरांत क्लिक करने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में निजी जानकारी साझा न करने एवं अनावश्यक कंटेंट अपलोड या शेयर न करने हेतु अपील की।
जागरूकता हेतु प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित करवाया जा रहा है।

नोट :- किसी भी तरह का साइबर अपराध होने पर CALL HELPLINE NO 1930
Cyber Crime Report on www.cybercrime.gov.in
एवं नजदीकी थाने में संपर्क करें।