कुशेश्वरस्थान की पुलिस ने बाईक चोरी के मामले में दो नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया कुशेश्वरस्थान/
कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने सहरसा जिला अन्तर्गत बैजनाथपुर थाना के गम्हरिया गांव में छापामारी कर बाइक चोरी के मामले में फरार दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गम्हरिया गांव के ब्रह्मदेव यादव के पुत्र दिलखुश यादव तथा कृष्ण कुमार यादव के पुत्र अनिस यादव शामिल हैं। थाना अध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर किए गए छापेमारी में दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध थाना में एक प्राथमिकी कांड संख्या 281/22 दर्ज है। दोनों आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहे थे। थाना अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

