10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा कार्यालय /

10 मई 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विनोद कुमार तिवारी ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। लोक अदालत में दावा वाद,एक्साइज के मामले,शमनीय आपराधिक वाद,एन आई एक्ट,विद्युत विभाग,वन विभाग,श्रम विभाग,मापतौल जैसे मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पक्षकारों के नाम नोटिस जारी करना एवं पक्षकारों के साथ प्रि काउंसलिंग करना जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने स्तर से बेहतर प्रयास करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव आरती कुमारी सहित दरभंगा सदर के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।