नागेश्वर पासवान को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का आईटी सेल का प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रानू सिंह के द्वारा मंगलवार को पिररी पंचायत के मुखिया नागेश्वर पासवान को पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है। वही पार्टी के आईटी सेल के प्रदेश महासचिव नागेश्वर पासवान ने बताया कि पार्टी के द्वारा जिस विश्वास पर मुझे प्रदेश महासचिव बनाया गया है,उस विश्वास एवं भरोसे को बरकरार रखते हुए पार्टी के समर्थन में खड़े उतरने की काम करेंगे।एवं पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारीयो का पूर्ण ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। आगे उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार उर्फ रानू सिंह को प्रदेश महासचिव बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद दिए।