24 अप्रैल को मधुबनी जिले के भैरव स्थान, झंझारपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी हो गई तेज।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
24 अप्रैल को मधुबनी जिले के भैरव स्थान, झंझारपुर में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दरभंगा जिला भाजपा ने कमर कस ली है। इसको लेकर दरभंगा के अलावा बेनीपुर, अलीनगर,गौड़ा बौराम विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक शुरू हो गई है। मंगलवार को
गौड़ाबौराम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक बिरौल स्थित जन सेवा केंद्र पर आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं और आम लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार और लोगों को जागरूक करने के लिए विचार किया गया। प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इधर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से जुटे हुए हैं।

