बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महादलितों को किया गया सम्मानित

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /

प्रखंड क्षेत्र में जगह जगह सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। नेहरा में विधान पार्षद सुनील चौधरी ने महादलितों के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। उन्होंने बाबा साहब के चलचित्र पर माला एवं पुष्प अर्पित किया। तथा लोगों से बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर श्री चौधरी ने सीताराम सदाय, सुमृत सदाय,शम्भू सदाय सहित दो दर्जन महादलितों को पाग एवं चादर देकर सम्मानित किया।मौके पर सुधांशू शेखर चौधरी,सत्य नारायण झा,रंजन कामती,मो मोफिज,श्रवण सदाय, रंजीत सदाय, अजय सदाय, लालू सदाय, कृष्णा सदाय, मिथिलेश सदाय, गोलू सदाय,धीरज कुमार, गोविंद कुमार, राम उदित सदाय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।