नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ लोगों की हुई जांच

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /

रोटरी ग्लोबल चैम्पियन्स के सहयोग से बलौर तेजस हनुमान मंदिर के निकट सोमवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत  प्रो अरूण कुमार, नानी सुधा, रानी अरूणा, रोहिणी,सविता कविता ,सिने अभिनेता एवीपी फिल्म्स के अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप पज्वलित कर किया गया।आयोजित शिविर में डाॅ वैभव कर्ण एवं डाॅ शैलजा प्रकाश के नेतृत्व मे पांच डाक्टर एवं मेडिकल स्टाफ के सहयोग से तीन सौ मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श तथा मुफ्त दवा दी गई। वहां उपस्थित मरीजों ने हर महीने इस तरह का शिविर आयोजित करने का अनुरोध आयोजकों से किया।डाक्टर वैभव व शैलजा ने बताया कि  एक चिकित्सक होने के नाते अपने ग्रामीणों की सेवा करने का अवसर मिला है।खासकर गरीब लाचार मरीजों को भी चिकित्सीय सलाह के साथ-साथ मुफ्त दवा उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जा सके।मौके पर पैकेजिंग क्लिनिक एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट हैदराबाद, कर्ण कायस्थ महासभा  व मिथिला मंथन के गुंजन बब्बू,संजीव कुमार, अरूण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष, शेखर सहित समस्त ग्रामीण सहयोग के लिए उपस्थित थे।