बाबा साहेब की जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया,पूरे शहर में निकाली गई झांकी।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की 134 वी जयंती पर अल्लापट्टी रोड से अम्बेडकर झांकी निकाली गई जो पूरे शहर में जगह जगह झांकी को घुमाया गया। और आंबेडकर पार्क लहेरियासराय एवं आंबेडकर कल्याण छात्रावास,स्टेशन गुमती के पास स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालयार्पण किया गया। मौके पर जुटे सभी लोगो ने शहर मे घूम घूम कर बड़े ही धूमधाम से अंबेडकर जयंती मनाया। राहुल पासवान ने कहा हम उनके महान विचारों को याद करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। यह दिन केवल एक जयंती नहीं बल्कि सामाजिक न्याय,समानता और संविधान की भावना का उत्सव है। अमरजी पासवान ने कहा संविधान की रचना में उनके योगदान के साथ-साथ आजाद भारत की संस्थाओं के निर्माण में जो उनकी शानदार सक्रिय भूमिका रही। सबल और सशक्त भारत के निर्माण में बाबसाहेब हम सबके प्रेरणापुंज हैं। डॉ. अंबेडकर वो शख्स हैं जिन्होंने भारत को उसका संविधान दिया और कोई भी देश बिना संविधान से नहीं चल सकता। बाबा साहेब के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान निर्माता और संविधान का शिल्पकार कहा जाता है। उपस्थित क्रांतिकारी साथी वकील शास्त्री ने कहा उन्होंने न सिर्फ संविधान निर्माण में सबसे अहम रोल अदा किया बल्कि समाज में दलितों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। बाबा साहेब ने अपना सारा जीवन भारतीय समाज में व्याप्त जाति व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष में बिता दिया। उन्होंने भारतीय समाज में समानता लाने के काफी प्रयास किए। उन्होंने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष, भीम आर्मी दरभंगा भोला पासवान ने कहा जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान के प्रतीक माना जाता है। आंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं। वही उपस्थित डॉ. छोटू आशीष,सुभाष पासवान,मनोज दुसाध सन्नी पासवान,गोलू पासवान,विमल पासवान,धनेश्वर यादव उर्फ बउआ यादव,राजकुमार पासवान,धर्मदास सुरेंद्र यादव सहित अन्य शामिल थे।