रेड क्रॉस सोसाइटी भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन,
हम सभ्य और सुसंस्कृत जीवन जीना चाहते हैं तो हमें अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर कार्य करना होगा : राज्यपाल
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,दरभंगा शाखा में रेड क्रॉस भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आरिफ मोहम्मद खां,राज्यपाल एवं अध्यक्ष रेड क्रॉस,बिहार के कर कमलों से हुआ। पूजन के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। भूमि पूजन के उपरांत प्रेक्षागृह में संबोधन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मंत्री संजय सरावगी,विधायक बेनीपुर विनय कुमार चौधरी,विधायक केवटीमुरारी मोहन झा,महापौर अंजूम आरा,जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी,जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन,वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी उपस्थित रहे।
