भाकपा माले बहादुरपुर प्रखंड कमिटी के द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

भाकपा माले प्रखंड कमिटी द्वारा बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती पर बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर स्थापित बाबा साहेब के मूर्ति पर माल्यार्पण कर संविधान प्रस्तावना का पाठ किया और संविधान व लोकतंत्र पर सांप्रदायिक फासीवादी हमले का मजबूती से मुकाबला करने संकल्प लिया गया। इसके तहत “लोकतंत्र बचाओ,देश बचाओ” बाबा साहब अंबेडकर के सपनों का भारत बनाओ”नारे के साथ भाकपा माले बहादुरपुर देकुली–डरहार पंचायत कमिटी के तत्वाधान में बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर बाबा साहब के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और संकल्प सभा का आयोजन किया गया। जिसमें भाकपा माले के प्रखंड सचिव बिनोद सिंह,जिला स्थाई समिति के सदस्य कॉमरेड नंदलाल ठाकुर,जिला कमिटी सदस्य प्रवीण यादव,मोहम्द जमालुद्दीन,प्रखंड कमिटी सदस्य परमेश्वर पासवान,विजय यादव हरिश्चन्द्र पासवान,धर्मेंद्र लाल देव,रविंद्र पासवान,राजेश पासवान कबिलपुर क्रिकेट क्लब कप्तान विनय जी अपने सभी सदस्यों टीम के द्वारा आदि लोगों ने माल्यार्पण किया। वहीं बहादुरपुर प्रखंड के फेकला चौक पर बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।जिसमें भाकपा माले 7/3 जिला परिषद सुमित्रा देवी पूर्व मुखिया दामोदर पासवान,पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद प्रतिनिधि खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष हरि पासवान शाखा सचिव मंजीत शर्मा पिररी पंचायत में लोकल सचिव नागेंद्र यादव,जंगी यादव,शत्रुघ्न पासवान,गणेश पासवान बाजितपुर जिला कमिटी सदस्य राम नारायण पासवान उर्फ भोला जी रामभद्रपुर पंचायत लोकल सचिव शिव बालक पासवान शाखा सचिव नीतीश कुमार आदि सैकड़ो लोगों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिये।

और इस मौके पर नफरती व उन्मादी राजनीति के खिलाफ आपसी भाईचारे व साम्प्रदायिक सद्भावना एकजुटता के लिए बाबा साहेब के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया।