सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि महानंदा स्वच्छ अभियान का यह पहला चरण सफल रहा और इस अभियान को आगे बढ़ाने का वादा किया गया।
किशनगंज में महानंदा नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए सोमवार को ‘महानंदा स्वच्छ अभियान’ का आयोजन किया गया। कैंपेन में स्थानीय निवासी सावन कुमार और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छात्र शामिल हुए। ये कार्यक्रम महानंदा नदी के किनारे आयोजित हुआ, जहां सभी ने मिलकर सफाई का संकल्प लिया। महानंदा स्वच्छ अभियान का मुख्य उद्देश्य नदी किनारे जमा हो रहे कचरे को साफ करना और लोगों में जागरूकता फैलाना था।
अभियान में शामिल होने वाले स्थानीय युवाओं ने पहले से तय की गई योजना के अनुसार साफ-सफाई की और कचरे को तय जगह पर इकट्ठा किया। कार्यक्रम का आयोजन करने वाले प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सावन कुमार ने बताया, “महानंदा नदी हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसे स्वच्छ रखने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। आज का यह अभियान सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण संदेश है कि हम सभी को अपनी नदियों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी होगी।”
कैंपेन के तहत लोगों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में बताया गया।
लोगों को दी गई स्वच्छता के महत्व की जानकारी
अभियान के दौरान, लोगों को नदी की पारिस्थितिकी और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मिलकर संकल्प लिया कि वे न केवल महानंदा नदी की स्वच्छता का ध्यान रखेंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके महत्व के प्रति जागरूक करेंगे। साथ ही कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। हमें अगली पीढ़ी के लिए इस नदी को स्वच्छ रखना है ।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान को और बढ़ाया जाएगा।
स्थानीय निवासी बबल राव कुलकर्णी ने कहा कि महानंदा स्वच्छ अभियान का यह पहला चरण सफल रहा और इस अभियान को आगे बढ़ाने का वादा किया गया। अभियान के आयोजकों ने इसमें भाग लेने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में ऐसी गतिविधियों को और बढ़ाया जाएगा।
