कटिहार में तीन दिवसीय रेल मेला का शुभारंभ शनिवार की शाम को हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन रॉक ऑन डांस ग्रुप ने शास्त्रीय और भरतनाट्यम का फ्यूजन नृत्य पेश किया। किलकारी बाल भवन की ओर से शिवांशी ने चकेवा एट्स मोर पंखिया नृत्य में मुख्य भूमिका निभाई।

वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन भी रेलवे स्टेडियम में भारी संख्या में भीड़ पहुंची। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचे। इस दौरान जीआरपी चौक से प्रवेश द्वार तक भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रही।

मौसम खराब होने के बावजूद रेल प्रशासन ने बेहतर व्यवस्था बनाई। कार्यक्रम रात 11:15 बजे तक चला। मिथिलांचल की बेटी और बॉलीवुड गायिका प्रिया मलिक ने मैथिली लोकगीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्टैंडअप कॉमेडियन राज सोनी और उनके साथी रोमियो ने अपने चुटकुलों से दर्शकों को हँसाया।

बॉलीवुड गायिका प्रिया मलिक ने मैथिली लोकगीतों से दर्शकों का मन मोह लिया।
मेले में पांच दर्जन से अधिक स्टॉल लगे थे। कई बड़ी कंपनियों ने विशेष मेला डिस्काउंट की पेशकश की। देसी-विदेशी व्यंजन, खादी सूट और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जमकर बिक्री हुई। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में डीआरएम सुरेंद्र कुमार के अलावा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, महिला समिति, कर्मचारी यूनियन और मजदूर यूनियन के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने लगातार परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं पर नजर रखी।