हायाघाट के भाजपा विधायक ने अपने ऐच्छिक कोष से निर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन ,कहा डबल इंजन की सरकार में हो रहा हें विकासात्मक कार्य।

दस्तक 7मीडिया हायाघाट,संवाददाता /

भाजपा विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सिधौली ग्राम के वार्ड – 02 में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने ऐच्छिक कोष से पांच लाख पचपन हजार पांच सौ रुपये के लागत से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया।

इस मौके पर विधायक ने कहा की हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतो में अपने ऐच्छिक कोष से सामुदायिक भवन, छतदार चबूतरा, पीसीसी सड़क, छठ घाट व अन्य जनउपयोगी कार्य किये है। जिससे हायाघाट विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश के विकास और बढ़ती रोजगार के अवसर विरोधियों की बोलती बंद कर दी है। प्रदेश में स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है जिसका परिणाम है की आज प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था अन्य विकसित प्रदेश की तरह सुदृढ़ एवं सक्षम है। लाखो लोग सरकारी अस्पतालों में फ्री में अपना उपचार कराते है, साथ ही आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रति व्यक्ति सालाना 5 लाख की फ्री इलाज होती है जो गरीब परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जय गोपाल चौधरी, मंडल प्रभारी राजेश चौधरी ,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रविशंकर महतो, पूर्व मुखिया राम चन्द्र चौधरी, विनय कुमार चौधरी, सत्यम कुमार मिश्रा, उमानंद कुमार , अमन कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे।