क्षत्रिय समाज की हुई बैठक समाज के उत्थान के लिए आगामी कार्यक्रम की रणनीति पर हुई चर्चा,

क्षत्रिय समाज ने अपनी क्षत्राणी डाॅ० प्रो अरुणिमा सिंहा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

डॉक्टर यदुवीर सिंह होम्योपैथिक कॉलेज के प्रांगण में सुजीत कुमार व कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर भरत सिंह के गरिमामय उपस्थिति में जिला के क्षत्रिय समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता डॉ मृत्युंजय सिंह ‘बबलू’ और संचालन ब्रजेश सिंह राठौर ने किया। इस बैठक में क्षत्रिय समाज के एकजुटता व उत्थान हेतु आगामी कार्य योजना पर विस्तार पूर्वक विचार व विमर्श किया गया। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि सभी राजनीतिक दल इस क्षत्रिय समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमें एकजुट होकर सिर्फ अपने समाज ही नहीं बल्कि पूरे समाज और देश के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। यह समाज सभी स्तर से सबल है। लेकिन हमें जो राजनीतिक महत्व मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही है। अतः हम लोगों को ऑर्गेनाइज होकर एक दूसरे की मदद करनी होगी। वही बैठक में वक्ताओं ने अपने महापुरुषों के जीवनी से अपने समाज को सीख लेने की अपील की व कहा कि जिस तरह से कई पुरौधा हमारे कूल में जन्म लिए यहां तक की देवता भी जब धरती पर आए तो हमारे ही कूल को जन्म लेने के लिए चुना और जन्म लेकर जन कल्याण किये। इसलिए हमारी जवाबदेही इस समाज के उत्थान के लिए और भी बड़ी है। बैठक के उपरांत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभाग की अध्यक्ष व क्षत्राणी शिक्षाविद डॉक्टर प्रोफेसर अरुणिमा सिन्हा की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। वही दो मिनट मौन धारण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया और उनके परिवार के साथ एकजुटता जाहिर किया। बैठक में रमाशंकर सिंह ‘पप्पू’, इं० चंदन सिंह,शरद कुमार सिंह,अमरनाथ सिंह,ठाकुर कुंदन सिंह,बबलू सिंह,रतिश सिंह,मनोज सिंह उप प्रमुख बहादुरपुर,सुनील सिंह जलकल सत्य प्रकाश सिंह बबलू,जितेंद्र कुमार सिंह,जीतू बाबू,वरुण कुमार सिंह,बबलू सिंह,नरेंद्र सिंह,धीरज सिंह,विकास सिंह राजपूत आदि ने अपने विचार रखे।