पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी के द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन 

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

पूर्व केंद्रीय मंत्री मो अली अशरफ फातमी के द्वारा होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन खाजासराय लहेरियासराय में किया गया। इस मौके पर अली अशरफ फातमी ने आगत लोगों का गुलाब का फूल देकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि मिलन समारोह से आपसी भाईचारा एवं मोहब्बत का संदेश जाता है।इस अवसर पर हम सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पद्म श्री मलिक बंधु दरभंगा घराना द्वारा संगीत का भी आयोजन किया गया ताकि इस घराना के गीत संगीत को फरोग किया जाए।अतिथियों का स्वागत पूर्व विधायक डॉ फ़राज़ फातमी ने किया। इस मौके पर विधायक सह पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव,कांग्रेस विधान पार्षद डॉ मदन मोहन झा,राजद जिलाध्यक्ष उदय शंकर यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव,मधुबनी जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामाशीष यादव,कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान,पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया,पूर्व जिप अध्यक्ष भोला सहनी,कुंवर राय,रामचन्द्र यादव,राजा पासवान,राशिद जमाल,डा सुभाष महतो,शत्रुघ्न प्रसाद यादव,गंगा राम गोप,अब्दुल मन्नान अंसारी,रामाकांत यादव,मनोज भारती,इंद्रमोहन सिंह,डा मुकेश प्रसाद निराला,अमरेश यादव,मो हकीकुल,जावेद अशरफ,बैजू यादव,राजकिशोर चौपाल,नीलम पासवान,शमशशाद रिजवी, दिनेश गंगनानी,प्रो विष्णुदेव पासवान,जिशान फारुकी,मनोज यादव,दशरथ यादव,शफकत ईमाम जिलानी,कैसर खान,तनवीर अनवर,लक्ष्मणेश्वर सिंह पप्पू,पन्ना यादव,यासमीन खातून,मो जिलानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।