कब्जा जमाने की नीयत से ग्रामीणों ने पहले सेवानिवृत  फौजी के घर से नगदी समेत कई सामान लूटा ,फिर  तोड़ा घर।पचास वर्षों से रह रहा था अपने घर फौजी।थानाध्यक्ष के गलत कार्यशैली पर उठ रहा प्रश्न ॥दर -दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हें फौजी ,डीआईजी से लगाई गुहार।

दस्तक 7मीडिया ,संजय कुमार राय 

पचास वर्षों से मालिकाना हक पर रह रहें सेवानिवृत एक जवान के घर को 25-30ग्रामीणों ने अचानक ऐसे तोड़ना शुरू कर दिया जैसे गुंडों का राज हो ,इस घटना के बाद सेना के सेवानिवृत जवान दरभंगा के वरीय पुलिस अधिकारियों से जान माल की गुहार तों लगा ही रहें हें साथ ही कह रहें हें सर मुझे इंसाफ चाहिये।

ऐसा घर था।

अब घर उजाड़ने के बाद

घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के कैथवार गांव के भटोंतर टोला की हें। 5अप्रेल की सुबह 7बजे के करीब अचानक 25-30व्यक्ति सीआरपीएफ से सेवानिवृत जवान मिश्री चौपाल के घर आ धमके ,अचानक उनके घरों में  लूटपाट शुरू कर दिया ,लूटपाट करने के बाद उनके महज 5धुर के बने खपड़े के मकान के ऊपर चढ़कर खपड़ा फोड़कर फेंकने लगा और बांस बल्ली समेत दीवार को खंती से उखाड़ना शुरू किया , यही नहीं इन्हें घर खाली करने की धमकी दी ,अब यह जवान दर दर भटक रहा हें।

 

 

सेना के जवान मिश्री चौपाल का कहना हें कि उनके पिताजी को जमीन के मालिक ने 5धुर जमीन दिया था जिसपर 50वर्षों से ऊपर के दिनों से घर हें और कब्जा हें।

लेकिन फौजी के बगलगीर दुकानदार की नजर इस घर पर हें ,सड़क बन जाने के बाद जमीन की कीमत बढ़ गई।फौजी मिश्री चौपाल का कहना हें कि घटना के समय थाना पुलिस को फोन किया ,लेकिन थाना पुलिस आने में बहुत देर कर दी जिस कारण उनका बहुत क्षति हुआ।थाना पुलिस आयी तों उनके यहां नहीं आकर बमबम सिंह के यहां आये और बैठे और उल्टे खड़ी खोटी सुनाई।

हालांकि उनके आवेदन पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की हें ,पर कारवाई नहीं की।फौजी कहते हें कि थानाध्यक्ष और दुकानदार बमबम सिंह में काफी तालमेल हें और बहुत पहले से उठना बैठना हें इस कारण भी पुलिस आने में देर की और उनका सारा समान ग्रामीण दिन दहाड़े लूट लिया।अब बमबम सिंह कई लोंगों को बैठाकर उन्हें धमकी देता हें कि केस उठाओ वरना अंजाम बुरा होगा जिसमें उनके ही जात के कपिल चौपाल ,राज कुमार चौपाल ,सुधीर चौपाल ,मदन चौपाल समेत दर्जनों लोग हें जिसे बमबम सिंह उनके संबंधी अरुण सिंह द्वारा उकसाकर पैसे के बल पर ऐसे घटना को अंजाम दिया गया हें।

मजेदार बात यह यह हें कि फौजी ने जिन लोंगों पर एफआईआर दर्ज कराया ,जो आरोपी हें ,अब इन आरोपियों ने फौजी पर मामला दर्ज करा दिया हें जबकि फौजी के घर हुई लूटपाट का वीडियो फोटो भी हें।इस मामले में फौजी ने डीआईजी से न्याय की गुहार लगाया हें।

डीआईजी ने इस मामले की जांच सिटी  एसपी को दे दिया हें।

दरअसल यह जमीन फौजी के पिता को जमीन मालिक ने जमीन देकर बसाया था।अब यह जमीन सर्वसाधारण बिहार सरकार हो गया हें और इस जमीन पर कब्जा लेने के लिये बगलगीर प्रयासरत हें जो दुकान चलाता हें और उनके जमीन पर कब्जा लेना चाह रहा हें।फौजी का आरोप हें कि दुकानदार कई वर्षों से उसे घर खाली करने के लिये दबाव बना रहा था  ॥थानाध्यक्ष ने बताया कि फौजी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया हें अनुसंधान जारी हें।इधर फौजी ने कहा कि उनके घर में लूट हुई और थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी में चोरी की धाराओं को लगाया  हें।