बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के पूर्व संध्या पर अभाविप द्वारा दीपोत्सव आयोजित

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दरभंगा नगर इकाई द्वारा रविवार को जिला सह संयोजक रवि यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय परिसर में दीपोत्सव आयोजित कर संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।

इस अवसर पर अभाविप उत्तर बिहार के प्रांत शोध संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण की कल्पना बिना डॉ अम्बेडकर के सोच के बिना नही कर सकते है, उन्होंने अपना सर्वस्व हमारे देश व समाज हेतु न्यौछावर कर दिया वह हमारे देश के एक स्वर्णिम धरोहर है वर्तमान पीढ़ी को आवश्यकता है कि बाबा साहब से प्रेरणा लेकर उनके सपनों का भारत का निर्माण करें जहाँ सबको समानता, एकता, भाईचारे का भारत बन सके।

वहीं प्रांत फार्मा विजन संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि बाबा साहेब ने कहा कि जहां बुध हो वहां कार्ल मार्क्स की आवश्यकता ही नहीं है मैं बौद्ध धर्म इसलिए अपनाया कि यह भारतीय पंथ है उन्होंने उस समय उस मणुस्मृति को जलाया था जो अंग्रेजों द्वारा संष्लेशित कर छपवाया गया था।

वहीं इस अवसर पर जिला संयोजक वागीश झा ने कहा कि समरस समाज के प्रणेता डॉ अम्बेडकर की 132 वी जयंती को अभाविप के कार्यकर्ता सभी इकाई मे बड़े ही धूमधाम से मना रहे है देश के कालखण्ड में कुछ ऐसा भी वक्त आया जब षड्यंत्र रच गया कि अम्बेडकर के अस्तित्व को समाप्त कर दिया जाए पर उन्हें यह नही मालूम था कि अम्बेडकर सूर्य की प्रकाश की भांति प्रकाशमान है , जिन्हें ढ़कना असंभव है डॉ अम्बेडकर की यश कृति सदैव सम्पूर्ण सृष्टि को राह दिखाती रहेगी।

इस अवसर पर सोनू कुमार पासवान , मुकेश राज, गौतम झा, विवेक सिंह, रंजन कुमार, अभिषेक कुमार, अभय कुमार, आनंद कुमार सिंह, रोहित कुमार यादव, लक्की आनंद,गणेश पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता समेत आम लोग उपस्थित थे।