गरीब बच्चों के बीच ज्ञान बांटकर विशनपुर थाना की पुलिस के हो रही हें इलाके में चर्चा ,खाली समय में बच्चों को पढ़ाया जा रहा हें किताबी पाठ।किताब ,कॉपी ,कलम भी जरूरत मंद बच्चों के बीच बांट रही हें पुलिस।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा /
विशनपुर थाना की पुलिस ने गरीब बच्चों के बीच पठन पाठन से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराकर मानवता की मिशाल कायम की हें ,यही नहीं बच्चों को थाना केम्पस में बेसिक शिक्षा भी उपलब्ध करा रही हें जिसे लेकर थाना क्षेत्र के कई गांवों में स्थानीय पुलिस की तारीफ हो रही हें।
आसपास के लोंगों का कहना हें कि लोग पुलिस से डरते हें और दूरी बनाकर रहते हें लेकिन विशनपुर थाना की पुलिस सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हें और गरीबों को न्याय देने के लिये पुरजोर कोशिश करती हें और बच्चों के बीच शिक्षा दान कर नेक काम भी कर रही हें ॥
