अम्बेडकर भवन उदघाटन के लिए सज-धज कर तैयार,भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती सह प्रतिमा अनावरण समारोह 14 अप्रैल को, तैयारियां पूरे जोर शोर से।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

अनुमंडल मुख्यालय स्थित डॉ.अम्बेदकर भवन में भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती सह प्रतिमा अनावरण समारोह को लेकर तैयारियां पूरे जोर शोर से चल रही हैं। संचालन समिति के अध्यक्ष कैलाश चौपाल ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन आगामी 14 अप्रैल सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. सूरज कुमार पासवान और आशा नंद हाजरा शामिल हैं। इन प्रतिष्ठित व्यक्तियों के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य दिन रात जुटे हुए हैं और अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। भवन और कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है ताकि आगंतुकों को एक यादगार अनुभव मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। कैलाश चौपाल ने बताया कि यह आयोजन न केवल बाबा साहब की जयंती मनाने का एक अवसर है, बल्कि यह उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।