भीम समग्र सेवा अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित।
भीम समग्र सेवा अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित।
भीम समग्र सेवा अभियान की सफलता के लिए बैठक आयोजित।
दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /
महादलितों के सर्वांगीण उन्नति के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई गई भीम समग्र सेवा अभियान एवं महिला संवाद कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को प्रखंड स्थित सभागार भवन में बी डी ओ दुनिया लाल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीपीआरओ अशोक कुमार, सीओ रविकांत, पीओ मनरेगा राजेश कुमार रौशन, आपूर्ति निरीक्षक, बीपीएम जीविका दीपक कुमार सहित सभी पंचायत सचिव, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक ,आवास सहायकों ने भाग लिया। सचिव अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार विकास मिशन के पत्रांक 820 दिनांक 253/25 के आलोक में आयोजित इस बैठक में प्रखंड के सभी 123 महादलित टोला में 19 अप्रैल से 28 मई तक शिविर लगाकर 22 विभागों की योजनाओं का लाभ वंचित योग्य लाभुकों को दिया जाएगा। बी डी ओ ने बताया कि योग्य लाभुकों के चयन के लिए सभी महादलित टोला में सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, रोजगार सेवकों सहित अन्य कर्मियों को मिशन के उद्देश्यों, योग्य लाभुकों की श्रेणी में आने वाले लाभुकों की जानकारी के साथ ही प्रशिक्षण दिया गया है। सर्वे में शामिल कर्मियों को आयोजित शिविर से पूर्व योग्य लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है ताकि शिविर में चयनित लाभुकों को इस जानकारी से अवगत कराया जा सके। उन्होंने बताया कि इसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवास एवं शौचालय ,समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन, आपूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड सहित अन्य विभागों का लाभ शिविर के माध्यम से सभी वंचित योग्य लाभूकों को दिया जाएगा।बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों ,विकास मित्रों, आवास सहायकों, पंचायत रोजगार सेवकों को शिविर से पूर्व तत्काल प्रभाव से सर्वे कर महादलित योग्य वंचित लाभुकों का संबंधित विभाग से योजना /आवेदन को निष्पादित करने का निर्देश दिया ताकि शिविर में योजनाओं का लाभ दिया जा सके।