प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए जदयू की बैठक।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए जदयू की बैठक।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए जदयू की बैठक।
दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /
आगामी 24 अप्रैल को झंझारपुर अनुमंडल के भैरव स्थान थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता के लिए शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी,दरभंगा ग्रामीण विधान सभा प्रभारी जावेद अनवर, राज्य परिषद सदस्य डॉ अंजीत चौधरी,जिला महासचिव सुनील कुमार झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ अंजीत चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होती है। अगर रीढ़ ही कमजोर हो जाए तो संगठन या पार्टी काम का नहीं रहता है। इसलिए सबसे पहले हमें कार्यकर्ता रूपी रीढ़ को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी एवं बूथ कमिटी को घर घर जाकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आमंत्रित किया जाय। साथ ही उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जाय। इससे पार्टी को एक साथ तीन फायदा होगी। कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी अच्छी रहेगी, विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को फायदा होग साथ ही कार्यकर्ता को भी पंचायत चुनाव में चुनाव लड़ने पर उन्हें भी फायदा मिलेगा। मनीगाछी से बीस हजार लोगों की भागीदारी प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में सुनिश्चित करने पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया। बैठक में पंचायत समिति सदस्य परितोष यादव,मो कलाम,रामचन्द्र सिंह,रंजीत झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।