पर्यवेक्षण गृह के किशोर की इलाज के क्रम में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज 

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

दरभंगा स्थित पर्यवेक्षण गृह के एक किशोर की इलाज के दौरान हुई संदिग्ध मौत के मामले में लहेरियासराय थाना में (245/25)मामला दर्ज किया गया हें। यह मामला पर्यवेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक के लिखित बयान पर हुई हे।दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि कई किशोर के साथ मृतक किशोर के साथ मारपीट हुई थी इसमें कई का नाम भी दर्शाया गया हें।
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के तेहटा गांव निवासी किशोर की मौत संदिग्ध हालत में इलाज के दौरान डीएमसीएच में हो गयी थी ,बताया जा रहा हें कि उसके शरीर पर कई जख्म के निशान थे। दरअसल मृतक के विरुद्ध रोसड़ा थाना में मामला दर्ज था लेकिन न्यायालय के आदेश पर उसे दरभंगा के पर्यवेक्षण गृह में लाया गया था।लेकिन उसके उम्र को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई हें। पर्यवेक्षण गृह में18वर्ष उम्र दर्ज करायी गई थी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार का कहना हें कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया हें। अनुसंधान के बाद ही पता चल पाएगा।उन्होंने कहा कि अमरजीत की उम्र 20वर्ष से कम नहीं हें।