दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में

दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा

नेहरा थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकिशोर राय ने बताया कि मडर केस के अप्राथमिकी अभियुक्त भालपट्टी थाना क्षेत्र के नैनाघाट गाँव निवासी राम अवतार यादव की पत्नी सरिता देवी एवं एन बी डब्ल्यू वारंटी नेहरा गाँव निवासी स्व बैद्यनाथ सहनी के पुत्र रामचन्द्र सहनी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।