बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव में शामिल हुए गुरु जी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की जयंती के मौके पर आयोजित पूजा में शामिल होने मोकामा पहुंचे ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पासवान उर्फ गुरु जी का लोगों ने जोरदार स्वागत किया। मोकामा का टाल इलाका चाराडीह में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जी की पूजा लोगों ने धूमधाम के साथ की। जय बाबा चौहरमल से पूरा इलाका गूंज उठा। चौहरमल जी की जयंती पर गुरु जी ने उन्हें शत्-शत् नमन किया और प्रदेश की तरक्की और अमन-चैन की कामना की।
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर दराज के लोग पहुंचते है। लोगों को जैसे ही पता चला कि गुरु जी मोकामा आए हुए हैं। हर लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे क्या यह दरभंगा वाले गुरु जी है जिनका संगठन पर पकड़,सही सोच,और हमेशा पासवान समाज को सहयोग करते रहते है। इतना सुनते ही गुरु जी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताव हो गये। हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई गुरु जी को सामने से देखना चाहता था। बाबा चौहरमल जयंती महोत्सव में शामिल होने वाले प्रमुख नेता विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री मुकेश सहनी,साथ में प्रदेश प्रवक्ता आलोक पासवान,मुखिया नागेश्वर पासवान,ऑल इंडिया पासवान एकता मंच समस्तीपुर जिला अध्यक्ष सत्तो पासवान,शेखपुरा से प्रदेश महासचिव अरविंद पासवान,डॉ अशोक पासवान,अर्जुन पासवान प्रमुख जयमाला पासवान,प्रमुख उपेंद्र पासवान,केदार पासवान,बटोरन पासवान,पुजारी विद्या पासवान,स्थानीय अध्यक्ष वीर मणी पासवान,मंदिर नव निर्माण समिति अध्यक्ष दिनेश पासवान,राजीव पासवान,राष्ट्रीय संयोजक रीघन पासवान,मिथिलेश पासवान के साथ-साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।