सतीघाट राजघाट मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सर्वदलीय संघर्ष समिति के द्वारा धरना एवं प्रदर्शन।

दस्तक 7 मीडिया संवाददाता कुशेश्वरस्थान/ दरभंगा

सतीघाट राजघाट मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में सर्वदलीय संघर्ष समिति के द्वारा रविवार को एस,एच 56 के सतीघाट हाई स्कूल चौक पर समाजसेवी त्रिभुवन कुमार एवं आरटीआई कार्यकर्ता विनोद कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में धरना दिया एवं प्रदर्शन किया।धरनार्थियों के अन्य मांगों में सोहरबा घाट में पुल का निर्माण शुरू करने तथा डायवर्सन में खरंजा करण करने,सड़क पर धूल से बचाव के लिए पानी का छिड़काव करने सहित अन्य शामिल है। सड़क जाम के कारण लगभग साढ़े चार घंटे तक दरभंगा कुशेश्वरस्थान एवं सतीघाट राजघाट मार्ग में यातायात ठप रहा। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबा कतार लग गई। एसडीओ उमेश कुमार भारती के सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने की आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। इससे पहले आंदोलकारियों ने पंचवटी चौक से सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जुलूस के शक्ल में मांग के समर्थन में नारे लगाते हुए सतीघाट हाई स्कूल चौक पहुंचे और सड़क को जाम कर धरना पर बैठ गया। इस दौरान मांग के समर्थन में रोष पूर्ण नारे लगाते रहे। सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ ललन कुमार चौधरी एवं सीओ राकेश सिंह यादव धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से सड़क जाम हटाने का आग्रह किया। लेकिन धरनार्थियों ने वरीय पदाधिकारी को धरना स्थल पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में एसडीओ श्री भारती एवं पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मौके पर पहुंचे और संयुक्त रूप से सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ और सड़क जाम हटा। तब यातायात चालू होने से लोगों ने राहत की सांस ली। आंदोलन के समर्थन में सोहरबा घाट,पंचवटी और सतीघाट चौक के सभी दुकानें बंद रहीं। मौके पर बराना के मुखिया प्रतिनिधि मो0 मुजीब,हरौली के मुखिया राजीव कुमार झा,दिनमो के मुखिया अविनाश कुमार आजाद,पकाही झझरा के मुखिया पप्पू मांझी,चिगरी सिमराहा के मुखिया विरेन्द्र चौपाल,दिलखुश कुमार,गुरु चरण पूर्वे,मो0 आफताब, लड्डू सिंह, अनिल कुमार सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।