ख्वाजा गरीब नवाज़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ओर से अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों का दीक्षान्त समारोह सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन,

बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि,मंत्री,सांसद,विधायक समेत प्रशासनिक अधिकारी लेंगे भाग

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

ख्वाजा गरीब नवाज़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज सैदनगर लहेरियासराय में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।मीडिया को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ तकवीम अख्तर ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज सैदनगर की ओर से अपोलो कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों का आगामी 14 अप्रैल दिन सोमवार को दीक्षान्त समारोह सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान होंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन डीएमसीएच ओडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर संस्थान के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह है। तैयारी जोरों पर है। लगातार प्रशासन तैयारी को लेकर संस्थान से संपर्क बनाये हुए है। संस्थान के निदेशक डॉ तकवीम अख्तर ने आगे कहा कि इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी,सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर,पूर्व मंत्री मो अली अशरफ फातमी,विधायक डॉ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी अर्चना ने बताया कि इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं का मनोवल बढ़ेगा। हमारे संस्थान में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है।