भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा की योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने की दी सलाह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा की योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने की दी सलाह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा की योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने की दी सलाह
दस्तक 7 मीडिया मनीगाछी संवाददाता दरभंगा /
देश में दो सेनाएं हैं। एक सीमा की सुरक्षा में दिन रात जुटी है तो राजनीतिक दल के रूप भाजपा रूपी दूसरी सेना देश की संस्कृति की सुरक्षा में जुटी है 14 करोड़ के सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप सुमार भाजपा के पास देश भक्ति की फौज है। भाजपा के कार्यकर्ता देश की सुरक्षा के साथ ही यहां की संस्कृति को सुरक्षित करने में अहर्निश काम कर रही है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के नेहरा गांव में आयोजित दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कही। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के पहले अपने ही देश कश्मीर में अपने देश का तिरंगा फहराना अपराध था।उस धारा को समाप्त कर नरेंद्र मोदी ने इस कलंक को मिटाया। आजादी के पूर्व सैकड़ों वर्षों से जिस राम लला की मुक्ति एवं वहां मंदिर बनाने की लड़ाई चल रही थी उसका निराकरण सहजता से हुआ और वहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य मंदिर की आधारशिला रखकर उसे साकार बना दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के महान चिंतक पं दीनदयाल उपाध्याय का सपना देश के विकास को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने की थी जिसे उज्वला योजना,शौचालय,मुफ्त राशन के साथ ही अन्य लाभकारी योजनाओं के माध्यम से ऊपर उठाया गया है। समाज की नारी शक्ति हो अथवा अन्य लोगों को मोदी जी ने समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से ऐसी सभी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने की सलाह दी। उपस्थित सक्रिय कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी देकर आम लोगों को भाजपा से जोड़ें जिससे पार्टी के मजबूत होने के साथ ही देश भी मजबूत होगा। निर्धारित समय से विलंब से पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि भाजपा ने लालटेन युग को समाप्त कर बिजली का युग कामम किया है। कार्यक्रम का संचालन प्रो सुनील चौधरी ने किया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद धर्म शीला गुप्ता,मंत्री हरि सहनी,विधान पार्षद सुनील चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित होने आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का सकरी में चंदन झा के नेतृत्व में भवनाथ झा,प्रकाश चन्द्र मिश्र पप्पू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जे सी बी से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को विधान पार्षद सुनील चौधरी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
अचानक आग लगने से कई घर और आंगनबाड़ी केंद्र जलकर राख।
डीजीपी से गुहार :सर दर दर भटका हूं ,मुझे न्याय नहीं मिला हें ,सर मुझे न्याय चाहिये ,बिना कुसूर के 52दिनों तक जेल में बंद रहा हूं इसके जिम्मेदार कौन हें सर ? डीजीपी से अधिवक्ता ने कहा सर ,पहले मेरी गिरफ्तारी हुई ,फिर एक दिन पहले के डेट में प्राथमिकी हुई।