अचानक आग लगने से कई घर और आंगनबाड़ी केंद्र जलकर राख

हायाघाट संवाददाता दरभंगा

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

हायाघाट नगर पंचायत के वार्ड संख्या1 में शुक्रवार को अचानक आग लगने से कई घर और आंगनबाड़ी केंद्र जलकर राख हो गए। वार्ड पार्षद राजेश साह ने तुरंत नगर पंचायत हायाघाट के मुख्य पार्षद पति मो० बशारत को सूचित किया,जिन्होंने अग्नि शमन और सीओ शशि भास्कर को मौके पर भेजा।

घटना के मुख्य कारण आग लगने का पता नहीं चला है। नुकसान कई घर और आंगनबाड़ी केंद्र जलकर राख हो गए। वही घटना स्थल पर अग्नि शमन और सीओ शशि भास्कर को मौके पर पहुचे।स्थानीय निवासियों के द्वारा आग बुझाने में मदद की गई। प्रभावित परिवा-मो शहाबुद्दीन,मो मिस्टर,मो आलम,सहाना खातून,मो अशफाक,मो इस्तेयाक,नसीमा खातून,सहाना बेगम,नूरजहां खातून,रूबी खातून,शबाना खातून,अंगूरी खातून। इस अवसर पर नगर पंचायत हायाघाट के अधिकारी और स्थानीय निवासी एवं जनप्रतिनिधि मुख्य पार्षद पति मो० बशारत,उप मुख्य पार्षद मो० अकबर, वॉर्ड पार्षद सह भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह,नीतीश प्रकाश,राजेश साह आग बुझाने में जुटे हुए थे। इस घटना में अब तक एक व्यक्ति का आग बुझाने में हाथ जल गया है,लेकिन कई परिवारों के घर और सामान जलकर नष्ट हो गए हैं। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा और प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान की जाएगी।