सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में बुधवार की रात सरकार- ए- मदीना कान्फ्रेंस में देश विदेश के ओलमाओं ने अपनी रूहानी तकरीर व नाते कलाम से मुल्क में अमन व सदभाव का पैगाम दिया। चौथा सालाना कान्फ्रेंस में अमीर सुन्नी दावते इस्लामी मुफ्ती आजम हिन्द हाफिज कारी शाकीर अली नुरी किबला साहब (मुंबई)ने अपनी रूहानी तकरीर में कहा इस्लाम धर्म शांति,इंसानियत व भाईचारा का पैगाम देता है। मुल्क में अमन की दुआ के साथ समाज को आइना दिखाता धार्मिक ग्रंथ कुरान पाक नूर आला नूर है।ओलमा- ए- दीन व हाफीजों अहमियत कुरान की फजीलत को सम्मान देना हम सबका फर्ज बनता है।अपने मुशतकबील एवं भाई बहनों के प्रति दया का भाव रखें।इल्म की रौशनी में समाज के बीच अपनी पहचान को कायम रखें।मदरसा में दीनी तालीम के बीच आधुनिक व तकनीकी शिक्षा को बढावा देकर डाक्टर ,इंजीनियरिंग,आइएएस की तैयारी को लेकर बच्चे बच्ची को जागरूक करें। मुख्य अतिथि राजद प्रदेश सचिव सह पूर्व विधायक डा.फराज फातमी ने कहा आज के युवा पीढी फेसबुक, वाट्सअप में अपना कीमती समय बर्बाद कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड कर रहें।शिक्षित समाज कायम कर एक बेहतर इंसान बनने के सपने को साकार करें।ओलमा- ए- दीन में मौलाना असरफ चिश्ती, ज्याउर रहमान, तहशीन रजा,अली कादरी,मोलवी नबी हसन,खालीद रेजा कादरी,इकबाल साबरी,अहमद रहमानी,फैयाज अहमद,ज्या कमर
ने कहा बच्चों के बीच शिक्षा का अलख जागृत करने को लेकर गांव में मदरसा की भूमिका अहम है। दिनी व तकनीकी शिक्षा देकर आत्म सभी को निर्भर बनावें। मरहूम शैख नजमुल होदा व हज्जीन सगीरा खातून के इसाले सबाब प्रोग्राम में सुबह 9 से चार बजे शाम तक विशेष तकरीर में महिला ओलमाओं में नुरी फातिमा,नौशीन फातमा,शाहीन फातमा,राहत फातमा,फरीदा फातमा,हलीमा सादिया ने इस्लाम में औरतों की भूमिका पर चर्चा की। मौके पर हाजी शमसुज्जोहा तारा, शैख शहनवाज, मो.अकबर,शैख दिलनवाज, मो.सितारे,पूर्व मुखिया लतीफुर रहमान, अमजद अब्बास, खतीब हैदरी,नसीम ईकबाल,मसकूर आलम ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
कारी इकबाल साबरी व मौलाना साबीर हुसैन ने जब दिल मनौअर मेरा मदीना व ऐ मेरे खुदा,नाते कलाम पेश किया तो शामयीन ने तालियां बजाकर वाह वाह किया।
मौलाना इम्तेयाज अहमद, अब्दुल मजीद,ताकीब इकबाल,शम्स तबरेज व मौलाना सदरे आलम ने कहा अल्लाह शर्व शक्तिमान है।जिसने कुरान को दुनिया में प्रकट दुनिया को सम्मान व संकट से बचाव कर रहा है।
श्री कृष्णाआइडियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया 12 मा फाऊंडेशन डे।
मधुबनी जिला के अरेर थानाध्यक्ष के क्या हें जलवे , ,मनमर्जी तरीके से चल रही हें थानेदारी ,ना डीएसपी की परवाह,ना ही एसपी का हें डर ?एक माह पूर्व ट्रक की ठोकर से हुई मौत के मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं , डीएसपी,एसपी का प्रतिवेदन धूल फांक रहा,कारवाई नदारद।