श्री कृष्णाआइडियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया 12 मा फाऊंडेशन डे।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

शैलकुमारी वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के ट्रस्टियों के द्वारा विद्यालय के 12 वें फाऊंडेशन डे धूमधाम से मनाया गया साथ ही महावीर जयंती के उपलक्ष में स्पेशल असेंबली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष गणेश चौधरी के अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों को विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नवलेश कुमार चौधरी प्रिंसिपल मुकेश राज, हेडमिस्ट्रेस प्रियंका राय, एस टी एन सी रामरतन झा , एग्जामिनेशन कोऑर्डिनेटर श्याम बाबू चौरसिया एवं रेनू राय ने सभी ट्रस्टीयो को उनके निरंतर योगदान देने के लिए पाग, चादर ,माला एवं बूके से सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यक्ष गणेश चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें झिझिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। बृजेश चौधरी ने अपने प्रेरणादायक भाषण में कहा कि विद्यालय का स्थापना दिवस एवं महावीर जयंती का अनोखा संगम हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है एवं हमारा लक्ष्य शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी अगले पीढ़ी तक पहुंचना है। विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर नवलेश कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि कैसे अनुशासन और संस्कार के रास्ते शिक्षा के परम लक्ष्य को पा सकते हैं, साथ ही विद्यालय के मैनेजर पुरुषोत्तम चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षण प्रगति मे निरंतरता पर बल दिया।समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश राज ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में सभी अतिथियों, ट्रस्टियों ,अभिभावकों ,छात्रों और आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया।