दरभंगा जिला के पूर्व लोक अभियोजक की मनाई गई 14वीं पुण्यतिथि
दरभंगा जिला के पूर्व लोक अभियोजक की मनाई गई 14वीं पुण्यतिथि
दरभंगा जिला के पूर्व लोक अभियोजक की मनाई गई 14वीं पुण्यतिथि
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता
लहेरियासराय पब्लिक स्कूल में विधि विशेषज्ञ व दरभंगा जिला के पूर्व लोक अभियोजक त्रिवेणीकांत झा की चौदहवीं पूण्य तिथि गुरुवार को मनाई गई। पूण्य तिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने किया । उन्होंने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि त्रिवेणी बाबू वैचारिक रूप से एक विद्वान वकील थे।वे मैथिली भाषा में कानून की पुस्तकें प्रकाशित करने के लिए पहल शुरू किये परन्तु उनका आकस्मिक निधन हो गया। विधि पर उनका पकड़ अच्छा था।
वे सदैव विधि अनुकूल क्रियाशील रहते थे। उन्हें फौजदारी मामले का मर्मज्ञ कहा जाता था। विद्यालय परिवार की ओर से बागिश कुमार झा, नितीन कुमार,मितेश कुमार सिंह,शाम्भवी वर्मा, अनुष्का, रश्मि झा, चंद्रभूषण, मिथिलेश, सुरभि, घोषाल, प्रिया सिंह,निति कुमारी,दीपश्रेय, सोनिया, सोनाली, साक्षी,नयन, मनीषा,बुधन, दीक्षा, आदित्य आदि लोगों ने त्रिवेणी बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वहीं सबों ने जीवन के हर क्षेत्र में विधि अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया।