अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश , नकली शराब बनाने वाला उपकरण बरामद कारोबारी गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/दरभंगा 

स्थानीय थाना की पुलिस ने सनहपुर गांव के दुर्गा मंदिर के समीप मकान के एक कमरे में अवैध तरीके से संचालित हो रही विदेशी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का बुधवार की रात पर्दाफाश किया। पुलिस के करवायी में चार मोटरसाइकिल के साथ स्थानीय कारोबारी बाल बोध मिश्र के पुत्र विवेक कुमार मिश्र (19) को गिरफ्तार किया है जिसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। गुरुवार को सिंहवाड़ा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कमतौल अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश राम,प्रभारी थानाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि मधनिषेध ईकाई पटना की सूचना के सत्यापन को लेकर बुधवार को देर रात रात सनहपुर दुर्गा मंदिर के समीप शराब की खोजबीन कर रही थी जिसके।बाद मोटरसाइकिल के साथ एक घर के बाहर कुछ युवक खङे थे।पुलिस टीम को देखकर सभी लोग भागने लगे। जिसके। आड़ पुलिस बल ने खदेङ कर विवेक कुमार मिश्र को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जिसके बाद कारोबारी ने बताया कि इस घर में हमलोग कच्चा माल बाहर से मंगवा कर मिनी शराब फैक्ट्री चलाते हैं। जिसके बाद तैयार शराब को पैकिंग कर खुदरा विक्रेता के माध्यम से सप्लाई करते हैं।गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर विधिवत तलाशी किया तो घर में तीन कमरा में दो में ताला बंद व एक खूला हुआ था।घर के आंगन से 750 एम एल का ऑफीसर च्वाईस ग्रांड व्हीस्की 119 बोतल,दो पैकेट शराब का ठक्कन ,62 पीस रैपर,दो बोरा खाली प्लास्टिक बोतल 560 पीस,कोल्ड ड्रिंक 6 बोतल,किनलेय पानी बोतल 45 पीस,केमिकल तरल पदार्थ दो प्लास्टिक के जार में।स्प्रीट 55लीटर, तरल पदार्थ 30 लीटर,कुल 385 लीटर, गिरफ्तार युवक के पास से टच स्क्रीन दो अलग अलग मोबाइल, फोन पै का स्कैनर, सहित रोयाल इंफिल्ड समेत चार मोटरसाइकिल को विधिवत स्थानीय गवाह के समक्ष जब्त किया है। गृहस्वामी का नाम अशोक मिश्र बताया है जिसका सत्यापन चौकीदार द्वारा किया गया है। अवैध रूप से अशोक मिश्रा के मकान में मिनी शराब फेक्टरी चलाना,बाहर से कच्ची सामग्री मंगवाकर शराब निर्माण कर खुदरा विक्रेता के हाथो होम डिलीवरी आपूर्ति करने अपराध है।इंस्पेक्टर ने बताया है कि पुलिस शराब के बङे सिंडिकेट का पता लगा रही है।युवक विवेक आर्म्स एक्ट व बाइक चोरी सहित कई अपराधिक मामले में पहले जेल जा चुका है।शराब बनाकर किस किस कारोबारी को मुहैया कराया जाता था पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।