मोरों थाना के पटोंरी गांव में बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग में एक घर जलकर राख ,तीन भेंस झुलसी,लाखों रुपये के अनाज समेत कई सामान जलकर खाक।

दस्तक 7मीडिया हनुमाननगर/दरभंगा 

मोरो थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में गुरुवार की अहले सुबह करीब 3.30 बजे बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग में गांव के रमापति चौधरी का घर जलकर राख हो गया।इस अग्निकांड में घर में बंधे  तीन भैंस गंभीर रुप से झुलस गई।वहीं एक मोटरसाइकिल, एक साईकिल और घर में रखा लाखों रुपये मुल्य के अनाज ,वश्त्र और आवश्यक कागजात जल गया।ग्रामीणों और सूचना पर पहूंची अग्निशमन वाहन ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।ग्रामीणों की सुचना पर प्रखंड पशु चिकित्सक पहूंचे और गंभीर रुप से जले भैंसों का उपचार किया ।ग्रामीणों के मुताबिक अहले सुबह आई तेज हवा कें झोंके से घर के आगे गड़े विद्यूत पोल से निकली चिन्गारी से घर आग लग गई।जब तक लोग वचाव के लिए आये,देखते हीं देखते पुरे घर में आग फैल गई,और तीनों भैंस बुड़ी तरह झुलस गई, जिनका बचना मुश्किल है।

पीड़ित ब्यक्ति पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य हैं। किसान परिवार होने के कारण हाल ही में खेत से दौनी कर लाया गेहूं ,मसूर ,तोरी, आदि अनाज रखा था जो पुरी तरह जलकर राख हो गया। इस बाबत सीओ प्रणय प्रखर ने बताया कि क्षति का आकलन कराया जा रहा है।कर्मचारी के रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को आपदा राहत मद से सहायता प्रदान की जाएगी। तत्काल पॉलिथीन सीट उपलब्ध करा दिया गया है।